श्रावस्ती में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति-5 (द्वितीय चरण)’ के तहत व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम के पर्यवेक्षण में यह अभियान गति पकड़ रहा है। इस अभियान के तहत भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना सहित विभिन्न थानों, महिला थाना और शक्ति मोबाइल टीमों द्वारा स्कूलों, गांवों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चौपाल और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। महिलाओं को ‘शक्ति दीदी’ के रूप में निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने, ओटीपी साझा न करने की सलाह दी जा रही है। आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस यूपी कॉप ऐप, सीसीटीएनएस प्रणाली और मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी देकर महिलाओं को उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
श्रावस्ती में मिशन शक्ति–5 अभियान तेज:महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर, सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












