बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबूपुरवा निवासी विजय कुमार उर्फ मोंगरे वर्मा और राम रानी पत्नी रामरूप उर्फ ननकुन्ने वर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उप निरीक्षक लालधार प्रसाद, मुकुट नाथ चौधरी, कांस्टेबल प्रमोद वर्मा और महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की आगे की जांच जारी है।
दहेज हत्या मामले में मां-बेटा गिरफ्तार:शिवपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












