Homeक्राइम (Crime)मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई : कपड़े की दुकान से...

मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई : कपड़े की दुकान से…

सहारनपुर : थाना मण्डी क्षेत्र में कपड़े की दुकान से चोरी करने वाली वांछित महिला अभियुक्ता को मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 04 सूट, 02 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु) और 4000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

आजाद कॉलोनी निवासी मुशबीर पुत्र मेहरबान ने थाना मण्डी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात महिला उसकी कपड़ों की दुकान से 04 सूट चोरी कर ले गई। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने अभियुक्ता की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने सक्रियता दिखाई।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता परवीन पत्नी वासिद, निवासी सैनीपुरा थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार (हाल पता लिंक रोड, सहारनपुर) को पुराने कलसिया रोड से खाताखेड़ी जाने वाले रास्ते पर जैवी जैन स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई।

Also Read : भीषण गर्मी से राहत: रायबरेली जिला न्यायालय में मई-जून के लिए मॉर्निंग कोर्ट लागू, दोपहर तक निपटेंगे काम

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे समय से न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रीती, महिला हेड कांस्टेबल अर्चना और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है।


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments