सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कापिया बुकनिहा ग्रांट (बुकनिहा खालसा) में बुधवार को ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और गांव के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान/प्रशासक राम नरेश यादव ने की। विधायक विनय वर्मा ने बताया कि गांवों के विकास के लिए सरकार सड़क, बिजली, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाओं पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुकनिहा ग्राम पंचायत में सीसी सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा, विधायक ने बताया कि गांव में छठ घाट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सभा में तीन स्ट्रीट लाइट और दो हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। विधायक ने अपनी निधि से 300 मीटर सीसी सड़क और बुकनिहा से मिश्रडीह तक 500 मीटर पक्की सड़क के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के गांवों में लगातार सड़क और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं, और विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधान राम नरेश यादव ने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में सीसी मार्ग निर्माण की मांग विधायक से की गई थी, जिसे उन्होंने तत्काल पूरा कराने की पहल की। उन्होंने हाई मास्ट लाइट और अन्य मार्गों की सौगात मिलने पर ग्रामीणों में खुशी व्यक्त की। चौपाल कार्यक्रम को प्रदीप कमलापुरी, हरिराम निषाद और राम दास मोर्य ने भी संबोधित किया और विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान/प्रशासक राम नरेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव अभिनव ओझा, जिला पंचायत सदस्य नवल किशोर, सिद्दीक खान, केसारी, अब्दुल कयूम, कृष्ण कुमार, मुक्तनाथ यादव, नईम, रमजान, परशुराम, ध्रुव कुमार, मोतीलाल और जवाहिर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
बुकनिहा खालसा में विधायक ने कई विकास कार्यों की घोषणा:छठ घाट, हाई मास्ट लाइट, सीसी सड़क निर्माण की सौगात मिली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












