#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी ने शनिवार को बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित राजस्व गांव भलुहिया का दौरा किया। उन्होंने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय छात्र अखंड प्रताप सिंह के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ज्ञात हो कि भलुहिया गांव निवासी छात्र अखंड प्रताप सिंह की कोचिंग जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। विधायक चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि एक होनहार छात्र का असमय निधन अत्यंत दुखद घटना है। इतनी कम उम्र में परिवार के चिराग का बुझ जाना पूरे क्षेत्र के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उसकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बिहरा सुभाष चौधरी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। गांव में अब भी शोक का माहौल बना हुआ है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज सड़क हादसे में मृत छात्र के परिजनों से मिले:विधायक ने परिवार को मदद का भरोसा दिया, परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












