नेपाल के प्यूछन जिले में 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं से भरी जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। घायलों को प्रशासन की सहायता से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। घटना के बाद शनिवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सेमरा राजा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हादसे को पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। विधायक ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इससे पहले, विधायक कन्नौजिया ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव में विधायक ने उन लोगों से भी मुलाकात की जो उपचार के बाद घर लौट आए हैं। उन्होंने प्रीति, शिवांश, अंकित, नरेश और सल्हंता देवी सहित अन्य घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी क्रम में, विधायक ने गंभीर रूप से घायल कोटेदार अरविंद के इलाज के लिए भी पहल की। अरविंद की कमर में गंभीर चोट आई है और बस का पहिया उन पर चढ़ गया था। विधायक ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों से वार्ता कर उनके समुचित इलाज की व्यवस्था कराने को कहा। विधायक के गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर घायलों के बेहतर उपचार और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व व्यवसायी मानवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश कुशवाहा, राकेश अग्रहरी, राजेंद्र प्रजापति, पूर्व प्रधान अजय पटेल, प्रमोद मौर्य और विनय चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेपाल हादसे के पीड़ितों से मिले विधायक:सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने घायलों का हाल जाना, दी सांत्वना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












