Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान:खेसरहा में प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मियों को...

टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान:खेसरहा में प्रधानों और स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित, जनभागीदारी पर जोर


खेसरहा विकास खंड में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत ग्राम प्रधानों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गांव स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांसी विधायक जय प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को खत्म करने के लिए जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे गांवों में टीबी के लक्षण, जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करें, ताकि समय पर मरीजों की पहचान हो सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार का लक्ष्य टीबी मुक्त समाज बनाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान बीपीएम अमरनाथ गुप्ता, बीसीपीएम विजय शंकर तिवारी, बीएएम ध्रुवचंद्र, फार्मासिस्ट अखिलेश मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments