Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में NH-730 जाम मामला, पुलिस ने 10 को पकड़ा:पेट्रोल-डीजल लेने आए...

श्रावस्ती में NH-730 जाम मामला, पुलिस ने 10 को पकड़ा:पेट्रोल-डीजल लेने आए उपभोक्ताओं ने किया था सड़क जाम कर प्रदर्शन


श्रावस्ती में NH-730 पर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पेट्रोल-डीजल समय से न मिलने को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा किए गए सड़क जाम व प्रदर्शन के बाद 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। यह घटना बीते बृहस्पतिवार को थाना इकौना क्षेत्र के मोहनीपुर स्थित शक्ति फ्यूल सेंटर (BPCL) पर हुई। पेट्रोल-डीजल समय से न मिलने से आक्रोशित लगभग 50 लोगों ने इकट्ठा होकर पास की दुकान से लकड़ी लाकर मुख्य मार्ग NH-730 को जाम कर दिया था। इस कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। भीषण गर्मी में सैकड़ों वाहन चालकों, बाइक सवारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना इकौना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया था। पुलिस ने इस मामले में दर्जनों नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इसी क्रम में, 25 अप्रैल 2026 को विधि विरुद्ध जमाव कर जाम लगाने और अवरोध उत्पन्न करने के आरोप में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से न्यायालय भेजा गया है। यह कार्रवाई थाना इकौना पर की गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करना और कानून हाथ में लेना गंभीर अपराध है, जिसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या का समाधान शांतिपूर्ण और वैधानिक संवाद के माध्यम से करें। मामले की जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments