#बस्ती_न्यूज
उत्तर प्रदेश के मनरेगा ग्राम रोजगार सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2026 तक सांकेतिक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। यह आंदोलन प्रांतीय संघ के आह्वान पर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (मनरेगा कर्मचारी) ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक सभी ग्राम रोजगार सेवक आंदोलन जारी रखेंगे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी, विक्रमजोत, बस्ती को एक पत्र भेजा गया है। इसमें अनुरोध किया गया है कि प्रांतीय नेतृत्व से अगले दिशा-निर्देश मिलने तक कर्मचारियों पर काम करने का कोई दबाव न बनाया जाए। इस पत्र पर विपिन मणि तिवारी, मनोज, प्रियंका देवी, सूरज कुमार, आरती देवी, शिव मंगल गुप्ता और शिव सिंह सहित कई ग्राम रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मनरेगा ग्राम रोजगार सेवक हड़ताल पर:16 से 25 अप्रैल तक कलमबंद आंदोलन, समस्याओं का नहीं हुआ समाधान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












