Home Blog Page 10

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, पराक्रम और आत्मसम्मान के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने मातृभूमि के सम्मान, गौरव और गरिमा की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महाराणा प्रताप का अदम्य साहस और अटूट स्वाभिमान आने वाली पीढ़ियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा, “वीरता और पराक्रम के अमर प्रतीक, देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने मातृभूमि की आन-बान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस और त्याग की गाथाएं युगों-युगों तक देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करती रहेंगी।”

दिकौली में मुख्य रास्ते पर टूटी नाले की पटिया:दुर्गंध के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल, जल्द मरम्मत की मांग


दिकौली ग्राम सभा में मुख्य मार्ग पर नाले की पटिया टूट जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पटिया टूटने से रास्ता बाधित हो गया है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं खुले नाले से लगातार दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खुले नाले के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्राम प्रधान ने बताया कि टूटी हुई पटिया को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण राम कुमार, राजन, शिवम, छोटू और मुकेश ने प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की है।

नेपाल में भारतीय ट्रकों पर सख्ती:ओवरलोडिंग पर 10 हजार नेपाली रुपए का चालान, कहा- तीन-तीन दिन खड़ा रहना पड़ता है


नेपाल में नई व्यवस्था लागू होने के बाद भारतीय मालवाहक ट्रकों पर सख्ती बढ़ गई है। 28 अप्रैल से नेपाल यातायात पुलिस द्वारा भारत से जाने वाले ट्रकों का ओवरलोडिंग के नाम पर 10 हजार नेपाली रुपये का चालान काटा जा रहा है। इस कार्रवाई से भारतीय ट्रांसपोर्ट यूनियन और ट्रक चालकों में भारी नाराजगी है। नेपाल के नए नियमों के तहत, 14 चक्का ट्रक में 25 टन और 12 चक्का ट्रक में 21 टन से अधिक भार पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक यूनियन का आरोप है कि पहले इन्हीं मानकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन नई सरकार बनने के बाद अचानक सख्ती बढ़ा दी गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि नेपाल सरकार ने नियमों में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बोले- ट्रकों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है
सोनौली बॉर्डर पर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पप्पू खान ने बताया कि नए आदेश के बाद कई दिनों तक ट्रकों को भारतीय सीमा में रोककर इंतजार करना पड़ा। नियम वापस न होने पर ट्रक चालकों को 10 हजार नेपाली रुपये का चालान भरकर नेपाल जाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से सोनौली बॉर्डर से जाने वाले ट्रकों पर ही की जा रही है।
दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से आए ट्रक चालकों ने अपनी परेशानी बताई। उनके अनुसार, सोनौली बॉर्डर पर पहले 5 से 6 दिनों तक लंबी लाइन में लगना पड़ता है, फिर नेपाल में भंसार क्षेत्र के पास रोककर चालान काट दिया जाता है। चालकों का कहना है कि पहले इसी वजन पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। अब रास्ते के खर्च के लिए मिले पैसे भी चालान में खर्च हो जा रहे हैं, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। अधिकारियों को एसडीएम ने भेजा पत्र
ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि नेपाल में ट्रकों को दो-दो और तीन-तीन दिन तक खड़ा कराया जा रहा है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

रामपुर में वर्षा शालिका में मिला नेपाली युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

शिमला। शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में एक नेपाली मूल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक चौधरी अड्डा क्षेत्र में बनी एक वर्षा शालिका में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम थाना रामपुर में सूचना मिली थी कि चौधरी अड्डा में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई सरजु राम पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर वहां नेपाली मूल के दो व्यक्ति मौजूद मिले। उनकी मौजूदगी में अचेत व्यक्ति को बारिश शालिका से उठाकर उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद नेपाली नागरिकों ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय कर्ण ओली के रूप में की है। वह नेपाल के रापती आंचल के बूरुकम जिला स्थित अर्मा गांव पालिका का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने मृतक के शरीर का मौके पर मौजूद लोगों की उपस्थिति में बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन किसी ने भी युवक की मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया।

फिलहाल मृतक के परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस उनकी तलाश और संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शव को पहचान की पुष्टि और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने तक अस्पताल खनेरी के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत अमल में लाई जा रही है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

कुंसेरवा बाईपास पर सड़क घेरकर ट्रकों की रिपेयरिंग:निर्माण कार्य के बीच कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, यातायात भी बाधित


नौतनवा में कुंसेरवा बाईपास स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ठीक सामने मालवाहक वाहनों की अवैध मरम्मत का कार्य खुलेआम किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर यह गतिविधि न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी लगातार बनी हुई है। यह स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर चल रहे चार लेन और छह लेन सड़क निर्माण कार्य के बीच प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। सोनौली क्षेत्र में कुंसेरवा बाईपास, नौतनवा क्षेत्र के बनैलिया मंदिर चौराहा और छपवा तिराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। निर्माण कार्य के चलते इन सभी स्थानों पर प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह से लेकर देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आम लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सामने मरम्मत के लिए खड़े मालवाहक ट्रक इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं। स्थानीय निवासियों, जिनमें कृष्णा रावत, निखिल वर्मा, किशन मद्धेशिया, विशाल अग्रहरि, अनुराग जायसवाल, बलराम सिंह, राजू चौधरी, उमेश और रोहन शर्मा शामिल हैं, का कहना है कि निर्माण कार्य की वजह से पहले से ही आवागमन बाधित है। ऐसे में सड़क किनारे किए जा रहे मरम्मत कार्य ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि मालवाहक वाहनों की सड़क किनारे मरम्मत करने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

सिद्धार्थनगर के युवाओं को विदेश में नौकरी का अवसर:जर्मनी में ANM-GNM को 2.25 लाख तक वेतन मिलेगा


सिद्धार्थनगर के बेरोजगार युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत सिद्धार्थनगर के युवाओं को सऊदी अरब, जर्मनी और जापान जैसे देशों में नौकरी दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला सेवायोजन कार्यालय इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जर्मनी में चिकित्सा क्षेत्र में एएनएम और जीएनएम अभ्यर्थियों की विशेष मांग है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह लगभग 2.25 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा। उन्हें आधुनिक अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने का अवसर भी प्राप्त होगा। सऊदी अरब में तकनीकी, सेवा और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर हैं, जहाँ चयनित युवाओं को 60 हजार से 1 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। जापान में भी प्रशिक्षित और कुशल युवाओं की भर्ती की जा रही है। रोजगार मिशन के तहत विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण और प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। विदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिला सेवायोजन कार्यालय सिद्धार्थनगर से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया और चयन संबंधी विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 भी जारी किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशों में रोजगार के ये अवसर सिद्धार्थनगर जैसे जिलों के युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आए हैं। बेहतर वेतन और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने की संभावना के कारण बड़ी संख्या में युवा इस योजना में रुचि दिखा रहे हैं। रोजगार मिशन के माध्यम से सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक रोजगार बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

सड़क पर खुला पड़ा 11 हजार वोल्ट लाइन का बॉक्स:खैरी समैसा के ग्रामीणों ने कई बार की शिकायत, विभाग बोला जांच होगी


मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा गांव में मुख्य सड़क पर 11 हजार वोल्ट के विद्युत लाइन का बॉक्स लंबे समय से खुला पड़ा है। यह खुला विद्युत बॉक्स ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां दिन-रात वाहनों और पैदल राहगीरों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नजदीकी लाइनमैन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी और जल्द ही बॉक्स को सही करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारी राजेश चौधरी से भी शिकायत की। राजेश चौधरी ने कहा कि वे जल्द मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे और खुले बॉक्स को ठीक कराया जाएगा।

इंदिरा नगर आसरा आवास परिसर गड्ढों में तब्दील:बारिश से आवागमन बाधित, निवासियों में आक्रोश


महराजगंज नगर पालिका परिषद क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित आसरा आवास परिसर इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। बारिश और जलभराव के कारण यहां के निवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें आक्रोश है।आवास परिसर में रहने वाली सुभावती, संध्या, नजमा, अमीर निशा और सविता ने बताया कि टूटी सड़कों और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इन गड्ढों की वजह से कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं।इस मामले को लेकर एसडीएम प्रेम शंकर पांडे ने जानकारी दी कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने संबंधित विभाग को इस संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने पर विवश होंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अपने एक्स पोस्ट में कहा कि गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के लेखक, विचारक और कवि थे, जिन्होंने एक महान दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव टैगोर ने मानवता की गहरी भावनाओं और भारतीय संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। प्रधानमंत्री के अनुसार, टैगोर ने नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समाज को समृद्ध किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र गुरुदेव टैगोर को गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुरुदेव के विचार लोगों के मन को प्रकाशित करते रहेंगे और उनके प्रयासों में मार्गदर्शन देते रहेंगे।

अखिलेश यादव चुनाव टोटका कुछ भी कर लें नहीं जीत सकते चुनाव: ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाल बढ़ाने पर तंज कसा है।

ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। टोटके का भी सहारा ले रहे हैं। उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए हैं। उन्होंने लिखा किअब अखिलेश ने यह किसी पंडित या ज्योतिषी के कहने पर किया या फिर किसी मौलाना ने उन्हें ऐसा करने को कहा- इसकी सत्यता स्वयं अखिलेश जी ही बता सकते हैं। माता प्रसाद पांडे अथवा रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी बता सकते हैं। आजकल चचा शिवपाल और आजम खान के अलावा इन दो लोगों के साथ निजी गुफ्तगू है।

जो भी हो, आजम खान तो कम से कम “कव्वालों” जैसे बाल बढ़ाने की सलाह अखिलेश को नहीं देंगे। वैसे भी आजम खान की सलाह पर महीनों से अखिलेश ने अमल करना छोड़ ही दिया है।

राजभर ने कहा कि, अखिलेश कुछ भी कर लें, चुनाव टोटकों से नहीं जीता जाता। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव टोटकों से नेता नहीं बने। माटी में पसीना बहाकर नेता बने। लेकिन अखिलेश टोटकों से नेता बनने की फिराक में हैं। विदित हो की अखिलेश यादव ने कहा था कि अब हम पंडित से पूछ कर ही कोई काम करेंगे। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया आई है।

पूर्व थानाध्यक्ष आनंद सिंह लापरवाही पर हुए लाइन हाजिर:खैरीघाट थाने की कमान अब प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई


बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सिंह ने खैरीघाट थाने की कमान निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंप दी है। यह बदलाव पूर्व थानाध्यक्ष आनंद सिंह को कार्य में लापरवाही और कानून व्यवस्था संबंधी शिकायतों के चलते लाइन हाजिर किए जाने के बाद किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रदीप कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना खैरीघाट नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, यातायात शाखा में तैनात निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व थानाध्यक्ष आनंद सिंह को कुछ समय पहले कार्य में लापरवाही और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने की शिकायतों के कारण लाइन हाजिर किया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए।

मुख्यमंत्री साय एवं उप-मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री साय आज शनिवार काे सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा एक दिवसीय रहेगा और वे देर शाम तक रायपुर लौटेंगे।

गौसपुर में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर:हादसे में एक घायल, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में राम जानकी मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। गौसपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कुसौरा बाजार निवासी घिर्राऊ चौरसिया अपनी कार से कहीं जा रहे थे। देर रात करीब 3:10 बजे गौसपुर के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायल घिर्राऊ चौरसिया को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला जा सका। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

राप्ती नदी में डूबे एक किशोर का शव बरामद:तीन दिन पहले नहाते समय हुआ था हादसा, दूसरे की तलाश जारी


श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी में डूबे पांच किशोरों में से एक का शव तीसरे दिन शनिवार को बरामद कर लिया गया है। यह हादसा बीते बृहस्पतिवार दोपहर भकला पुल के पास हुआ था, जब पांच किशोर नदी में नहाने गए थे। स्थानीय गोताखोरों ने तीन किशोरों को गंभीर हालत में बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जबकि दो लापता हो गए थे। स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लापता हुए दो किशोरों में से एक अभि (15) का शव शनिवार को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी से मिला। दूसरे लापता किशोर प्रेम प्रकाश (16) की तलाश अभी भी जारी है। रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सभी किशोर थाना गिलौला क्षेत्र के घोरमा परसिया निवासी पप्पू जायसवाल के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इनमें अभिषेक (16) और अभि (15) घोरमा परसिया के निवासी हैं। राहुल (16) और प्रेम प्रकाश (16) बहराइच जिले के मरौचा के रहने वाले हैं, जबकि विनय (22) गोंडा जिले के भगवानपुर करनैलगंज से था। बृहस्पतिवार दोपहर ये सभी रिश्तेदारी से टहलने निकले थे और बहराइच-भिनगा मार्ग पर स्थित भकला पुल के पास राप्ती नदी में नहाने चले गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभिषेक, राहुल और विनय को नदी से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया। इस दौरान प्रेम प्रकाश और अभि नदी में लापता हो गए थे। घटना के बाद से रेस्क्यू टीम, पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी में खोज अभियान चला रहे हैं। परिजन भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। वहीं दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया, फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है।

59 सालों के बाद पूर्व मेदिनीपुर के सपूत को फिर मिली बंगाल की कमान

कोलकाता। करीब साढ़े पांच दशक बाद पश्चिम बंगाल की सत्ता फिर पूर्व मेदिनीपुर जिले के एक सपूत के हाथ में आई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी को राज्य का मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में एक दिलचस्प ऐतिहासिक समानता की चर्चा शुरू हो गई है।

करीब 59 वर्ष पहले पूर्व मेदिनीपुर के ही नेता अजय कुमार मुखर्जी ने तामलुक और आरामबाग—दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव जीतकर राज्य की सत्ता संभाली थी। उस समय उन्होंने तामलुक में भाकपा के उम्मीदवार विश्वनाथ मुखर्जी को हराया था, जबकि आरामबाग में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रफुल्ल चंद्र सेन को पराजित किया था।

अब लगभग वैसी ही स्थिति फिर देखने को मिली है। इस बार शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम—दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों जगह जीत हासिल की। भवानीपुर में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पराजित किया। इसी कारण कई लोग इसे इतिहास की एक रोचक समानता बता रहे हैं।

इतिहास बताता है कि अजय कुमार मुखर्जी पहले बिधान चंद्र राय की मंत्रिपरिषद में तीन बार मंत्री रहे थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ‘बंगला कांग्रेस’ नाम से नया दल बनाया और 1967 में चुनाव जीतकर संयुक्त मोर्चा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने। हालांकि उनकी सरकार का कार्यकाल अधिक समय तक नहीं चला और कुछ महीनों में ही गिर गई। बाद में वे दोबारा भी मुख्यमंत्री बने, लेकिन तब भी उनका कार्यकाल छोटा ही रहा।

राजनीतिक संघर्ष के मामले में भी दोनों नेताओं के बीच कई समानताएं बताई जा रही हैं। शुभेंदु अधिकारी ने 2020 में ममता बनर्जी की सरकार से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था और सभी सरकारी पदों से भी त्यागपत्र दे दिया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से उन्होंने ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया था।

पिछले पांच वर्षों में उन्होंने राज्य के लगभग हर जिले में भाजपा संगठन को मजबूत करने का काम किया। अब उसी राजनीतिक मेहनत का परिणाम माना जा रहा है कि उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया है।