Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिहींपुरवा में बंदरों का आतंक बेकाबू:महिला पर हमला, गंभीर रूप से घायल;...

मिहींपुरवा में बंदरों का आतंक बेकाबू:महिला पर हमला, गंभीर रूप से घायल; इलाज जारी


मिहींपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला कस्बे के टीचर कॉलोनी का है, जहां दोपहर के समय बंदरों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने घर के बाहर किसी काम से निकली थी, तभी अचानक बंदरों का झुंड उस पर टूट पड़ा। महिला ने बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बंदरों ने उसे पकड़ लिया और काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाया और घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते बंदरों को पकड़ने या हटाने की व्यवस्था की जाती, तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता था। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इस मामले में नगर पंचायत मिहींपुरवा के ईओ रंग बहादुर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए जल्द ही टीम लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली बार भी कई बंदर पकड़वाए गए थे, लेकिन जंगल क्षेत्र होने के कारण वे फिर से आ जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments