#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस व्यवस्था को प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर फेरबदल किया। इस दौरान तीन थानों के प्रभारियों सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए। अपराध शाखा, सर्विलांस, एंटी थेफ्ट सेल, डीसीआरबी और मॉनीटरिंग सेल में नई नियुक्तियां की गई हैं। पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचन्द को पैकोलिया थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह पद पूर्व थाना प्रभारी अजय यादव के गैर-जनपद तबादले के बाद रिक्त था। वाचक निरीक्षक राम प्रसाद यादव को नगर थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि नगर थाना प्रभारी रहे भानुप्रताप सिंह को एंटी थेफ्ट सेल का प्रभार सौंपा गया है। कोतवाली में तैनात निरीक्षक शुभनरायन दुबे को पुलिस अधीक्षक का नया वाचक नियुक्त किया गया है। प्रभारी डीसीआरबी नीरज कुमार शाही को अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है, वहीं अतिरिक्त निरीक्षक कलवारी कन्हैया लाल मौर्य को डीसीआरबी का नया प्रभारी बनाया गया है। एंटी थेफ्ट सेल के प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय को भी अपराध शाखा में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, अपराध शाखा के एसआई रितेश कुमार सिंह को मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। एसआई शेषनाथ यादव को अब केवल सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है, उनसे स्वॉट सेल का प्रभार वापस ले लिया गया है। स्वॉट सेल में तैनात कई मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को एसओजी, एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस सेल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मोतीचन्द पैकोलिया थाने के प्रभारी बने:एसपी ने बस्ती पुलिस में किया फेरबदल, भानुप्रताप सिंह को एंटी थेफ्ट सेल का प्रभार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












