#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत बस्ती के धिरौली पाण्डेय गांव में एक 45 वर्षीय महिला की नल पर गिरकर मौत हो गई। यह घटना सोमवार को हुई जब महिला पानी भरने गई थी। जानकारी के अनुसार, महिला घर पर अकेली रहती थी। पानी लेने के दौरान वह अचेत होकर नल पर गिर गईं और चोटिल हो गईं। आस-पड़ोस के ग्रामीणों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखकर तुरंत इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान सहदीश की पत्नी किसमता देवी के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि किसमता देवी घर पर अकेली रहती थीं, क्योंकि उनके पति और बेटा बाहर प्रदेश में रहकर काम करते हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्र ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की कार्यवाही की जा रही है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
महिला की नल पर गिरने से मौत:विक्रमजोत में पानी भरने गई थी, अचेत होकर गिरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












