परसामलिक थाना क्षेत्र के नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर मनिकौरा गांव के सामने शुक्रवार को मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। यह घटना मनिकौरा स्थित ईंट भट्ठे के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और ओवरलोड मिट्टी के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना स्थल पर तुरंत भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने पर जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया। परसामलिक थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की सूचना मिली है और चालक सुरक्षित है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक सुरक्षित:नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर मनिकौरा के पास हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












