Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में मोहर्रम की मजलिसें शुरू:अंबेडकर नगर के मौलाना ने इमाम हुसैन...

श्रावस्ती में मोहर्रम की मजलिसें शुरू:अंबेडकर नगर के मौलाना ने इमाम हुसैन के सफर पर रोशनी डाली


श्रावस्ती के नासिरगंज में आज से मोहर्रम की मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। पहली मजलिस इमामबाड़ा हुसैनिया में आयोजित की गई। अंबेडकर नगर से आए मौलाना आली जनाब शेख रईस अब्बास साहब किब्ला ने मजलिस को खिताब किया। उन्होंने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) के मदीना छोड़ने और कर्बला की तरफ उनके सफर के वाकयात पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौलाना के बयान को सुनकर इमामबारगाह में मौजूद अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान पूरा माहौल ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा। इन मजलिसों का सिलसिला आज से शुरू होकर लगातार जारी रहेगा। पांच मोहर्रम से लेकर 10 मोहर्रम तक जुलूसे अज़ा भी निकाले जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments