Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में मोहर्रम के जुलूस निकाले जाएंगे:7 पारंपरिक जुलूसों का सिलसिला शुरू,...

नासिरगंज में मोहर्रम के जुलूस निकाले जाएंगे:7 पारंपरिक जुलूसों का सिलसिला शुरू, जानें पूरा विवरण


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में मोहर्रमुल हराम के पारंपरिक जुलूसों का सिलसिला रविवार से शुरू हो रहा है। अंजुमन द्वारा जारी सूची के अनुसार, कुल 7 जुलूस निकाले जाएंगे। पहला जुलूस आज, 21 जून (5 मोहर्रम) को रात 8 से 9 बजे के बीच हुसैनिया इमामबाड़े से निकलेगा। यह शिया घरों और अंजुम साहब के घर से होते हुए रात 12 बजे गुड्डू नवाब के यहाँ समाप्त होगा। दूसरा जुलूस 22 जून (6 मोहर्रम) को शाम 7 बजे मरहूम साबिर हुसैन के इमामबाड़े से शुरू होगा। यह मुख्य बाजार और नाज़िम हैदर के घर से होते हुए रात 1 बजे इमामबाड़ा हुसैनिया में संपन्न होगा। तीसरा जुलूस 23 जून (7 मोहर्रम) को शाम 7 बजे नूरी मस्जिद से उठेगा। यह शिया-सुन्नी घरों से आलम मिलान करते हुए सैयद बाबा मजार, पक्के तालाब और काला गांव मस्जिद से होकर रात 2 बजे वापस नूरी मस्जिद पहुंचेगा। चौथा जुलूस 24 जून (8 मोहर्रम) को दोपहर 3 बजे कर्बला से शाही आलम लेकर निकलेगा। यह मुख्य बाजार नासिरगंज होते हुए शाम 7 से 8 बजे के बीच इमामबाड़ा हुसैनिया में समाप्त होगा। पांचवां जुलूस 25 जून (9 मोहर्रम) को रात 9 बजे दुलदुल और ताजिया के साथ हुसैनिया इमामबाड़े से शुरू होगा। यह विभिन्न मार्गों और नाज़िम हैदर के घर से होते हुए वापस इमामबाड़े आएगा, जहाँ रात 2 से 3 बजे के बीच ऐतिहासिक ‘आग का मातम’ होगा। छठा जुलूस, जिसे ‘चुप जुलूस’ कहा जाता है, 26 जून (10 मोहर्रम) को सुबह 10 बजे हुसैनिया इमामबाड़े से निकलेगा। यह मुख्य बाजार होते हुए दोपहर 2 बजे नाज़िम हैदर के इमामबाड़े में संपन्न होगा। सातवां और मुख्य ताजिया जुलूस भी 26 जून (10 मोहर्रम) को शाम 4 बजे इमामबाड़ा हुसैनिया से उठेगा। मुख्य चौराहे पर लशकरपुर, भटपुरवा, शाहपुर, अचरौला आदि गांवों की ताजियों का मिलान होगा और ‘क़मा व जंजीर का मातम’ किया जाएगा। इसके बाद रात 11 से 12 बजे के बीच कर्बला में इसका समापन होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments