बहराइच: सुझौली पुलिस ने 9 माह की बच्ची की हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रधुम्न सिंह द्वारा की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, वादिनी ने 20 मई 2026 को सूचना दी थी कि सुरेंद्र पाल (पुत्र राजकुमार, निवासी चमरोधा हरिजन बस्ती, दाखिला चफरिया, थाना सुझौली) ने उसकी करीब 9 माह की बच्ची की हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना सुझौली में मुकदमा अपराध संख्या 47/2026, धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। प्रभारी निरीक्षक सुझौली प्रकाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह आरोपी को दबोचा। जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र पाल (25 वर्ष) निवासी चमरोधा हरिजन बस्ती, दाखिला चफरिया, थाना सुझौली, जनपद बहराइच को मटेही स्थित 10 नंबर पुल के पास से सुबह करीब 6:06 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा के साथ हेड कांस्टेबल रामू चौहान और कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल थे।
बहराइच में 9 माह की बच्ची का हत्यारोपी गिरफ्तार:सुझौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, गला दबाकर की थी हत्या
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












