महराजगंज के सिंदुरिया में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मिठौरा ब्लॉक इकाई की कार्यसमिति बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। ब्लॉक सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दूबे ने की, जबकि संचालन ब्लॉक महामंत्री गोपाल पासवान ने किया। इसमें विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकारी अध्यक्ष नंदलाल यादव ने शिक्षण तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का लाभ सीधे छात्रों तक पहुंचना चाहिए। यादव ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षक तीनों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष अभय कुमार दूबे ने शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। बैठक में चयन वेतनमान, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और जनगणना कार्य में उपार्जित अवकाश जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गिरिजेश मिश्रा, सतीश गोयल, विवेक शुक्ल, संदीप पाण्डेय, राजीव कुमार, आशीष गुप्ता, नागेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, प्रिंस शुक्ला, डॉ. अर्जुन प्रसाद, इब्राहिम अंसारी, साबिर अली सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिंदुरिया में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक:शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर किया मंथन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












