Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 40 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद:सोनौली पुलिस व एसएसबी...

नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 40 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद:सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई


महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सोनौली पुलिस और एसएसबी की 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 40.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रनवीर गुरुंग (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र धीरज गुरुंग के रूप में हुई है, जो नेपाल के जिला रुपनदेही के वार्ड नं. 2 झंडी बाजार नेवढ़िया चौक का निवासी है। उसे 21 जुलाई 2026 को थाना सोनौली क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा से पकड़ा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी विरोधी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। इस संबंध में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज, कांस्टेबल वासुदेव यादव और कांस्टेबल अनूप कुमार शामिल थे। एसएसबी 22वीं वाहिनी की टीम में सहायक सेनानायक आदित्य जायसवाल, निरीक्षक प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी सर्वेश कुमार, आरक्षी कान्हा राम घसाल और आरक्षी राजेश्वर बसुमतरी भी मौजूद थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments