HomeHealth & Fitnessबिहार की राजनीति में नया विवाद, तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर...

बिहार की राजनीति में नया विवाद, तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

पटना। बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। कोर्ट के आदेश पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में जान से मारने की धमकी, जबरन घर में घुसने की कोशिश और परिवार को डराने-धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।

एएसपी (कानून-व्यवस्था) दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को एक आॅडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसे अहम साक्ष्य के तौर पर जांचा जा रहा है। शिकायत के अनुसार, धमकी भरे फोन अमेरिका के एक नंबर से किए गए थे। पुलिस सभी आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच में जुटी है।

एफआईआर के मुताबिक 6 जून को तेज प्रताप यादव अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ कथित तौर पर पाटलिपुत्र स्थित आकाश यादव के घर पहुंचे थे। उस समय आकाश खाटू श्याम की तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। आरोप है कि घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को धमकाया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में मोतीलाल यादव और खुद को एक आपराधिक गिरोह का सदस्य बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर तेज प्रताप के खिलाफ सार्वजनिक बयान न देने की चेतावनी दी। वहीं, तेज प्रताप यादव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें राजनीतिक साजिश और पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments