लखनऊ। आज यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा कामता चौराहे पर एवं लालबाग में संयुक्त अभियान चलाया गया। कामता चौराहे पर डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया एवं मौके पर सवारियां उतर चढ़ा रही एक बस एवं एक कार को थाने में सीज किया गया।
वहीं दूसरी ओर श्याम काल अपर पुलिस उपायुक्त(यातायात), सहायक पुलिस आयुक्त(यातायात) एआरटीओ (प्रवर्तन) लखनऊ आलोक यादय द्वारा लालबाग में मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सायरन के विरुद्ध अभियान चलाते हुए मोडिफाइड साइलेंसर की बिक्री करने वाले साहनी ऑटोमोबाइल्स, लखनऊ के विरुद्ध 01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा मोडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिल को थाने में जब्त किया गया।












