Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)110 फीट ऊंचे ध्वजदंड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की मांग:बांसी में समाजसेवी...

110 फीट ऊंचे ध्वजदंड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की मांग:बांसी में समाजसेवी ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, प्रशासनिक सहयोग की अपील


सिद्धार्थनगर के बांसी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क स्थित 110 फीट ऊंचे ध्वजदंड पर राष्ट्रीय ध्वज को पुनः फहराने की मांग उठी है। शुक्रवार को युवा समाजसेवी अमय पांडेय ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से आवश्यक अनुमति और प्रशासनिक सहयोग की अपील की है। पांडेय ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में इस ध्वजदंड पर तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। यह विशाल तिरंगा नगर की पहचान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन गया था। बाद में ध्वज क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण उसे उतार लिया गया। हालांकि, लंबे समय से नया ध्वज नहीं फहराया गया है। अमय पांडेय ने कहा कि नगरवासियों की भावनाएं राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी हैं और इस विषय पर लगातार चर्चा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि राष्ट्र के गौरव के प्रतीक तिरंगे को शीघ्र पुनः ध्वजदंड पर स्थापित कराया जाए। पांडेय ने यह भी कहा कि यदि संबंधित विभाग या नगर पालिका ध्वज फहराने में असमर्थ है, तो वह स्वयं नगर के सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से अपने व्यक्तिगत व्यय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने को तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशासन से आवश्यक अनुमति मांगी है। इस पहल के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, डॉ. अनूप अग्रहरि, समाजसेवी उद्भव प्रताप सिंह सहित कई सम्मानित नागरिक और नगरवासी उपस्थित रहे। नगरवासियों ने भी प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि समाजसेवी अमय पांडेय द्वारा उठाई गई इस जनभावना से जुड़ी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, ताकि बांसी नगर में राष्ट्रीय गौरव का यह प्रतीक पुनः अपनी पूर्ण गरिमा के साथ लहरा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments