Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी के 10 दिन बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या:बस्ती के हरिगांव में...

शादी के 10 दिन बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या:बस्ती के हरिगांव में 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाई, पुलिस जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हरिगांव में सोमवार तड़के एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की शादी करीब 10 दिन पहले एक युवक से हुई थी। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सोनम को पंखे से लटका हुआ पाया था। इसके बाद उसे नीचे उतारकर बिस्तर पर लिटाया गया। परिजनों को घटना की जानकारी रात करीब 1:30 बजे हुई, जब उन्होंने कमरा खुला देखा। आत्महत्या के कारणों के संबंध में परिजनों ने कोई जानकारी होने से इनकार किया है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि वह छत पर सो रहा था, जबकि पत्नी कमरे में अकेली थी। मृतका थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा की निवासी थी। घटना स्थल पर मृतका के मायके पक्ष के परिजन भी मौजूद थे। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्वमोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments