Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मरहा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन:विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर...

मरहा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन:विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा, अधिकारियों ने दिए निर्देश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत मरहा में शुक्रवार रात प्रशासन ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया। शाम 7 बजे शुरू हुई यह चौपाल देर रात तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को जानना तथा उनके त्वरित और समयबद्ध समाधान की दिशा में कार्य करना था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। चौपाल में समाज कल्याण, पंचायत राज, ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, मनरेगा और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और शासन की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने गांव में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत मरहा का पंचायत सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय और गांव में कराए गए रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य आकर्षण का केंद्र रहे। अधिकारियों और ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय की स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था, जनोपयोगी सुविधाओं तथा आकर्षक दीवार लेखन की सराहना की। वहीं, प्राथमिक विद्यालय का स्वच्छ, रंगीन और प्रेरणादायी वातावरण भी लोगों को प्रभावित करता दिखाई दिया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बस्ती सदर राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, खंड विकास अधिकारी शिवमणि, ग्राम प्रधान लालता प्रसाद यादव और प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments