Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिहींपुरवा में एक सप्ताह पुरानी सड़क उखड़ी:दौलतपुर-वैवाही मार्ग पर घटिया निर्माण का...

मिहींपुरवा में एक सप्ताह पुरानी सड़क उखड़ी:दौलतपुर-वैवाही मार्ग पर घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश


बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के बलहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी समैसा में एक सप्ताह पहले बनी सड़क उखड़ने लगी है। दौलतपुर से वैवाही तक बनी इस सड़क के हनुमान मंदिर के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ठेकेदार के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि सड़क बनाते समय गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह इतनी जल्दी खराब हो गई। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि सड़क एक-दो महीने भी ठीक से नहीं चल पाई और एक सप्ताह में ही उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने सरकार से ऐसे घटिया निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई आशीष कुमार सिंह से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि अगर ऐसी कोई बात है तो वह एक व्यक्ति को भेजकर मामले की जांच करवाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments