#बस्ती_न्यूज
बस्ती सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत श्रीपालपुर में गुरुवार को ‘रात्रि चौपाल’ का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित जिले के उच्चाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। यह चौपाल दिन के समय खेती-किसानी और मजदूरी में व्यस्त रहने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए आयोजित की गई। प्रशासनिक अमला रात के समय सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचा और उनकी समस्याओं को करीब से सुना। चौपाल की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि शासन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने ग्रामीणों को निडर रहने का संदेश दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि गांव का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे, यही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन कार्ड, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन तथा प्रधानमंत्री आवास जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने इनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को शेष मामलों का तुरंत समाधान कर रिपोर्ट सौंपने को कहा, ताकि जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव निगम, उपायुक्त मनरेगा संजय कुमार और ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
श्रीपालपुर में रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं:मंडलायुक्त, डीआईजी और डीएम ने ग्रामीणों के मुद्दे मौके पर निपटाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












