Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बढ़नी में शिविर:जनकल्याण और स्वास्थ्य मेले...

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, बढ़नी में शिविर:जनकल्याण और स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन


शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बढ़नी में मंगलवार को एक जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के “12 वर्ष विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के” पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। शिविर का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर, जिलापूर्ति कार्यालय, बाल विकास परियोजना, बेसिक शिक्षा विभाग और वन विभाग जैसी विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से लाभ प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। यह गतिविधि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments