HomeHealth & Fitnessडीएम द्वारा विकासखंड नाथनगर अंतर्गत नाली निर्माण कार्य का किया गया स्थलीय...

डीएम द्वारा विकासखंड नाथनगर अंतर्गत नाली निर्माण कार्य का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर,  18 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निरीक्षण के क्रम में आज विकासखंड नाथनगर अंतर्गत सड़क के किनारे बने नाली, नाथनगर गांधी आश्रम से सीएचसी तक नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि उक्त नाली निर्माण की स्वीकृत लागत रूपए 16.882 लाख है एवं स्वीकृत लम्बाई 390.00 मी0 है। यह योजना पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) में स्वीकृत है।

निरीक्षण के समय ब्रिक वर्क का कार्य 250 मी0 तथा प्लास्टर एवं आर0सी0सी0 ढक्कन ढलाई का कार्य 150 मी0 लम्बाई में पूर्ण पाया गया। शेष कार्य प्रगति में है। 
निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता उपस्थित रहे। 
जिलाधिकारी द्वारा कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, जिससे की योजना का लाभ जन सामान्य को यथाशीघ्र मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments