#बस्ती_न्यूज
बस्ती दौरे पर पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले की एसआईटी जांच को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले में “दूध का दूध और पानी का पानी” करने का दावा करते हुए एसआईटी का गठन किया था, लेकिन अब तक जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। ‘भ्रामक बयानों से सच्चाई नहीं छिप सकती’ शंकराचार्य ने कहा कि इस मामले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कई भ्रामक बयान दिए गए, लेकिन वे बाद में तथ्यों की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि असत्य बोलने से किसी और का नहीं, बल्कि स्वयं व्यक्ति की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि गौमाता के सम्मान जैसे विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बस्ती पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत शंकराचार्य के बस्ती पहुंचने पर कप्तानगंज चौराहे समेत कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ बस्ती और प्राचीन हनुमानगढ़ी राम-जानकी मंदिर मठ के महंत नागा गिरजेश दास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अतुल चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, ध्रुवचंद पाठक, अनूप पाठक, प्रवीण पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान तुलसी तिवारी को गौशाला प्रभारी नियुक्त किया गया। युवा मोर्चा ने भी किया अभिनंदन राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (युवा मोर्चा) के जिलाध्यक्ष बृजेश तिवारी के नेतृत्व में भी शंकराचार्य का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय दुबे, वरुण तिवारी, विजय मिश्रा, सुनील तिवारी, रोहित ओझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की दोहराई मांग गोविंदपुर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित चरण पादुका पूजन कार्यक्रम में शंकराचार्य ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करेगी, उसका समर्थन किया जाएगा। गौ संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान अपने संबोधन में शंकराचार्य ने गौ संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर दृढ़ रहकर गौमाता के सम्मान और संरक्षण के लिए संगठित प्रयास करने चाहिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शंकराचार्य बोले- SIT जांच की रिपोर्ट सामने क्यों नहीं आई:बस्ती में चंदा चोरी पर सवाल उठाए, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












