नानपारा में श्रद्धा और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अभय मद्देशिया ने अपने प्रतिष्ठान में अपने बेटे रवी मद्देशिया और पत्नी राजकुमारी मद्देशिया की पुण्यतिथि पर विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और आम लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक नानपारा प्रतिनिधि हरिहर वर्मा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, आशीष पाण्डेय, समाजसेवी नरेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संत बहादुर वर्मा, सुरेश चंद्र शाह, सचिन गुप्ता, नागेंद्र सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और भावनात्मक माहौल बना रहा।
पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अभय मद्देशिया के बेटे-पत्नी की पुण्यतिथि:नानपारा में भंडारे में प्रसाद बांटे, क्षेत्र के संभ्रांत लोग हुए शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











