Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में खेत में गिरे तार से युवक की मौत:पोस्टमार्टम के बाद...

श्रावस्ती में खेत में गिरे तार से युवक की मौत:पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, विधायक ने मुआवजे का निर्देश दिया


श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रहलादा में खेत में गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंसराज सोनकर (पुत्र श्यामलाल) खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वह पहले से गिरे विद्युत तार के संपर्क में आ गए, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में शोक की स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामफेरन पांडेय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर मामले की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में विद्युत लाइनों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मौके पर एसडीएम इकौना, थाना प्रभारी सोनवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments