#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत हर्रैया बस्ती विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शंकरपुर स्थित डॉ. अंबेडकर मंदिर से शुरू होकर हर्रैया बुद्ध विहार तक गई, जिसमें शंकरपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा शंकरपुर के अंबेडकर नगर से नेशनल हाईवे पर गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ी। इसकी सुरक्षा के लिए विक्रमजोत चौकी प्रभारी शशिशेखर सिंह अपने हमराहियों के साथ तैनात रहे। यात्रा के दौरान ‘जय भीम’ के नारे लगाए गए। शोभायात्रा में शामिल युवक-युवतियां डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की थी। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। यात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इन झांकियों के माध्यम से बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्षों और सामाजिक योगदान को दर्शाया गया। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह शोभायात्रा नेशनल हाईवे से होते हुए रमहटिया, पचवश, छावनी, बबुरहवा और टोल प्लाजा से गुजरी। इस अवसर पर शंकरपुर के पूर्व बीडीसी ओम प्रकाश, राकेश कुमार, जगजीवन, पप्पू, महेंद्र, सोनू, मोनू, राम जनम, बालक, प्रदीप, राम करन और जय प्रकाश सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शंकरपुर में अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा:नेशनल हाईवे से हर्रैया बुद्ध विहार तक गई, पुलिस बल तैनात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












