Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निजी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर 51 पौधे रोपे:पर्यावरण संरक्षण के...

निजी स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर 51 पौधे रोपे:पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों और शिक्षकों ने लिया संकल्प

#बस्ती_न्यूज

बस्ती भानपुर क्षेत्र के बरगदवा स्थित सी.बी. एकेडमी विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने कुल 51 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों तथा समाज को पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय के प्रबंधक अजय चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के दौरान शिक्षिकाएं सुशीला शर्मा, निरुपमा मिश्रा, अंगीता, शोभा और शिक्षक शिवकरन, भुइधर राम, शिवा, अजय यादव सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद थे। प्रबंधक अजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments