सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के रमपुरवा के पास दो बाइक सवारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में घायल दूसरे बाइक चालक ने भी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जनपद के सिंदुरिया थानाक्षेत्र के परसामीर निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार चौधरी के रूप में हुई है। संजीव राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। रविवार शाम को संजीव कुमार चौधरी अपने बेटे राजवीर के साथ अमहवा से अपने साढू के यहां एक बारात में बाइक से जा रहा था। जब वे सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में संजीव कुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने पुष्टि की कि दूसरे बाइक चालक की भी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत:रमपुरवा में दूसरे बाइक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












