लखनऊ। हज कमेटी आफ इण्डिया ने हज-2027 की अधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार इच्छुक हज आवेदक हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट ींरबवउउपजजममण्हवअण्पद तथा मोबाइल एप्लीकेशन हज सुविधा पर उपलब्ध हज ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह सुविधा दिनांक 22.06.2026 से आरम्भ होकर 20.07.2026 तक उपलब्ध रहेगी। जुलाई 2026 के अन्तिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के उपरान्त प्रत्येक प्रोवीज़नल चयनित हज यात्री को रु 1,52,300/- की अग्रिम धनराशि 10.08.2026 तक जमा करनी होगी।
आवेदन निश्चित समय सीमाओं के भीतर किया जाना आवश्यक होगा। इन समय सीमाओं में किसी प्रकार की छूट अथवा विस्तार सम्भव नहीं होगा। इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह वेबसाइट पर उपलब्ध हज-2027 की पॉलिसी, हज गाइडलांइस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रपत्रों की स्कैण्ड प्रति अपलोड करना अनिवार्य है।











