Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सड़क किनारे खुली नाली बह रही:खम्भारा में दुर्गंध, मच्छर और बच्चों के...

सड़क किनारे खुली नाली बह रही:खम्भारा में दुर्गंध, मच्छर और बच्चों के गिरने का खतरा


गिलौला ब्लॉक अंतर्गत खम्भारा ग्राम सभा में सड़क किनारे एक खुली नाली बह रही है। इस नाली के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, खुली नाली से लगातार दुर्गंध आती रहती है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इसके अलावा, यहां मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सबसे गंभीर समस्या यह है कि छोटे बच्चे घरों से बाहर निकलते ही अक्सर इस खुली नाली में गिर जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानिये लोगों से बात करने पर ये बता रहे हैं ओ लोग इस प्रकार हैं राम कुमार, हरीश, राकेश आदि यह मार्ग ककांधु ग्राम सभा के अंतर्गत आता है और सोनवा थाना क्षेत्र में स्थित है। स्थानीय लोग प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments