#बस्ती_न्यूज
छावनी कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा 15 दिन पहले नाले की सफाई कराई गई थी। सफाई के बाद छावनी थाने से लेकर स्टेट बैंक तक की सर्विस लेन पर कई जगहों पर ढक्कन नहीं लगाए गए हैं। इससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई के बाद कुछ दुकानों के सामने नाले खुले पड़े हैं। आमिर खान की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने एक सप्ताह से अधिक समय से नाला खुला है। इसी तरह, छावनी थाने के पास भी कुछ दुकानों के सामने नाले खुले हैं, जिससे लोगों को जोखिम भरे तरीके से आना-जाना पड़ रहा है। सोमवार को कस्बे के व्यापारियों ने समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। उन्होंने मांग की है कि खुले नालों पर जल्द से जल्द ढक्कन लगाए जाएं ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके और लोगों की आवाजाही सुगम हो। इस दौरान बब्लू सोनी, जमाल खान, आमिर खान सहित आसपास के अन्य दुकानदार भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
छावनी में खुले नाले बने दुर्घटना का खतरा:सफाई के बाद कई जगह ढक्कन नदारद, व्यापारी परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












