HomeHealth & Fitnessसंसद सत्र में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का जबाबदेही से बचना लोकतंत्र...

संसद सत्र में प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का जबाबदेही से बचना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण- प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संसद सत्र में राष्ट्रगान को छोड़कर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री सदन में नहीं आ सके। उन्होने कहा कि संविधान के अनुच्छेद पचहत्तर में मंत्रि परिषद की सामूहिक जिम्मेदारी का प्राविधान है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार जनता तथा राष्ट्र से जुड़े मुददो पर संसद तक में जिम्मेदार नही हुई। उन्होने भाजपा वंदेमातरम् को लेकर सोनिया गांधी पर घटिया तथा स्तरहीन और ओछा आरोप मढ़ने से बाज आये। उन्होने कहा कि असलियत यह है कि जंतर मंतर पर पेपरलीक को लेकर वह युवाओं पर पैलेटगन और लाठीचार्ज पर घिर गयी। वहीं उन्होने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर भी भाजपा के पास आस्था के साथ विश्वासघात का जबाब नही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे में जब भाजपा चारों तरफ से घिरी हुई है वह राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रध्वज पर भी राजनीति करने की हिमाकत पर अमादा दिखने लगी है। सोमवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के साथ लालगंज पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रेसवार्ता में पीएम मोदी पर राष्ट्रीय मुददों पर जबाबदेही से कतराने को लेकर तीखे हमले किये। उन्होने कहा कि देश की जनता अब यह समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री सिर्फ जुमलेबाजी किया करते हैं। उन्होने वंदेमातरम को लेकर भाजपा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि जब कांग्रेस 1942 में वंदेमातरम् का गीत गाकर अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा रही थी तब इसी भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस ने अंग्रेजों को उनके समर्थन के बाबत चिट्ठी लिखी थी। उन्होने कहा कि स्वाधीनता दिवस के ठीक पहले तेरह अगस्त को राज्यसभा का सत्रावसान हुआ था। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सदन में सोनिया गांधी के बगल उनकी सीट है। उन्होने कहा कि सत्रावसान के समय सोनिया गांधी ने वंदेमातरम् को पूरा सम्मान दिया था। सांसद प्रमोद तिवारी ने यह भी दावा जताया है कि उप राष्ट्रपति के साथ सत्रावसान के बाद शिष्टाचार भेंट के समय स्वयं सोनिया गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू की वंदेमातरम को लेकर सराहना की थी। सांसद प्रमोद तिवारी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शर्म तो भाजपा को आना चाहिए कि सोनिया गांधी उनके मंत्री की प्रशंसा कर रही है, और भाजपा ओछे आरोप लगा रही है। स्वाधीनता दिवस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सहभागिता को लेकर सवाल के जबाब में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पिछले स्वाधीनता दिवस समारोह में मोदी सरकार कुंठित राजनैतिक सोच के चलते विपक्ष के नेताओं के प्रोटोकॉल और मर्यादा तक का ख्याल नहीं रख सकी थी। वार्ता के दौरान कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी भाजपा सरकार पर युवाओं तथा महिलाओं व किसानों के हितों तथा अधिकारों को लेकर असफलता के तीखे आरोप लगाए। सीएलपी नेता मोना ने कहा कि यूपी विधानसभा का सत्र विधायी परम्परा के विपरीत सरकार की हठधर्मिता की भेंट चढ़ गया। उन्होने कहा कि ऐसे में विपक्ष के जनहित तथा असल मुददों के सवालों से सरकार जबाब देने की जगह पीछे हट गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular