HomeHealth & Fitnessकैसरबाग हाता में वर्षों से चल रहे जेठ मंगल भंडारे के साथ...

कैसरबाग हाता में वर्षों से चल रहे जेठ मंगल भंडारे के साथ मानस पाठ का आयोजन

लखनऊ। शहर के कैसरबाग हाता निकट सीएमओ आफिस में निरंतर कइ सालों से हर एक जेठ बड़े मंगलवार पर वृहद स्तर पर जन भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके प्रमुख आयोजकगण कमलापुरी वैश्य समुदाय के युवा कारोबारी प्रतिनिधि रितेश गुप्ता, रमेश गुप्ता व उमेश गुप्ता तीनों भाइयों ने बताया कि हनुमान जी की कृपा से और सभी के सहयोग से हर साल बड़े मंगल पर एक दिवस पहले श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाता और उसके बाद जनभंडारे का आयोजन होता है जिसमें पूड़ी, हलवा,चना बूंदी, चावल छोला आदि शामिल होता है।

22

इस दौरान अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष जग प्रसाद गुप्ता, महामंत्री रवि गुप्ता पत्रकार व लखनऊ महानगर युवा टीम के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी को जेठ मंगल की शुभकामनायें दी। 

वहीं इस पावन अवसर पर कमलापुरी वैश्य समुदाय के वरिष्ठजनों में रामदीन गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता कक्कू भइया, गोंडा से दुष्यंत कमलापुरी ज्ञान जी, धु्रव गुप्ता सहित महिलाओं व बच्चों ने भी अपनी खास उपस्थिति दर्ज करायी। आयोजकों ने सभी विशेष आगंतुकों को सुंदर श्री राम प्रभु की प्रतिमा, शाल, दुपट्टा आदि भी भेंट किया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments