#बस्ती_न्यूज
विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत मकदा में किसान आदित्य चौधरी ने अपने दस बीघे धान के खेत में रोपाई शुरू करवा दी है। बारिश के अभाव में उन्होंने पिछले 36 घंटों से पंपिंग सेट इंजन से पानी चलाकर खेत तैयार करवाया है। चौधरी ने बताया कि पानी चलाने में प्रति घंटे दो सौ रुपये का खर्च आ रहा है। धान की रोपाई के लिए प्रति बीघा 14 सौ रुपये मजदूरी लग रही है, जिसमें कुल 13 महिला मजदूर काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि धान का बेहन समय पर डाला गया था, जिसके लिए एक बीघे में तीन किलो धान का बीज लगा, जिसे 400 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया था। किसान आदित्य चौधरी ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रोपाई तो किसी तरह करवा दी जा रही है, लेकिन अगर बारिश नहीं हुई तो रोपे गए धान के खेत को बचाना मुश्किल होगा। लगातार पानी चलाने से लागत बहुत बढ़ जाएगी। वहीं, किसान जीतू चौधरी और राम प्रकाश ने बताया कि धान का बेहन पूरी तरह से तैयार है। यदि समय पर बारिश हो जाती तो रोपाई कर दी जाती। उन्होंने आशंका जताई कि अगर धान की रोपाई समय से नहीं हुई तो बेहन खराब हो सकता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि उनकी आजीविका और बच्चों की शिक्षा व अन्य सामाजिक खर्चे इसी खेती पर निर्भर हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
धान की रोपाई शुरू:मकदा में किसान महंगे पानी से खेत तैयार कर रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












