Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पड़वानिया-कुइया-कंचनपुर मार्ग जर्जर:मिठौरा क्षेत्र में राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी

पड़वानिया-कुइया-कंचनपुर मार्ग जर्जर:मिठौरा क्षेत्र में राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी


मिठौरा विकासखंड क्षेत्र का पड़वानिया बसंतपुर-कुइया-कंचनपुर से सिंदुरिया जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों जर्जर हालत में है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए सिंदुरिया बाजार पहुंचने का एक प्रमुख रास्ता है।सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे बाइक और साइकिल चालकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। स्थानीय राहगीरों जैसे जय राम भारती, विजय, राजू, निर्मल, संगम और अभिषेक ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत के लिए गुहार लगाई है। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आवागमन में राहत मिल सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments