खेसरहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया पांडे में स्थित पंचायत भवन की हालत इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। लाखों रुपये की लागत से बना यह भवन उपेक्षा का शिकार हो गया है और वर्तमान में इसके अंदर भूसा व गोइठा रखा जा रहा है, जिससे भवन का उपयोग पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पंचायत भवन परिसर भी अव्यवस्थित नजर आ रहा है। चारों ओर घास-फूस उगी हुई है, जिससे साफ-सफाई का अभाव साफ झलकता है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन का उपयोग न होने से सरकारी योजनाओं के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवान दास यादव ने बताया कि पंचायत भवन करीब 15 वर्ष पहले बनवाया गया था, जो वर्तमान में विवादित स्थिति में है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण किसी प्रकार का नया निर्माण या मरम्मत कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि पंचायत भवन का उपयोग फिर से शुरू हो सके और गांव के विकास कार्यों को गति मिल सके।
पंचायत भवन बना भूसा-गोइठा रखने का ठिकाना:कोटिया पांडे में विवाद में फंसा विकास कार्य, कोर्ट में पहुंचा मामला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












