नगर पंचायत पनियरा के बड़वार गांव निवासी शबनम खातून ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बाइक ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पनियरा पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शबनम खातून के अनुसार, उनकी शादी बड़वार निवासी जैश अली से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि पति ने उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और बाद में दूसरी शादी कर ली। इस मामले में पहले से ही थाने में एक मुकदमा दर्ज है। पारिवारिक न्यायालय ने शबनम के भरण-पोषण के लिए प्रति माह पांच हजार रुपये देने का आदेश भी दिया था। शबनम का आरोप है कि भरण-पोषण की राशि समय पर न मिलने के कारण न्यायालय ने पति से 35 हजार रुपये की वसूली के लिए उनकी बाइक कुर्क करने का आदेश दिया था। जब यह आदेश पनियरा थाने पहुंचा, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर साजिश रचकर बाइक को परिवहन विभाग में किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर करा दिया। शबनम ने बताया कि बाइक उनके पति जैश अली के नाम पर दर्ज थी, जिसे फैयाद के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग करके की गई, जबकि उनके पति पिछले आठ महीनों से विदेश में काम कर रहे हैं। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला की नामजद तहरीर के आधार पर अलीमुन निशा, फैयाद, नूरुल, मोहर्रम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज किया केस:धोखाधड़ी से बाइक ट्रांसफर कराने का है आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












