Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत:बाजार जाते समय...

बहराइच में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत:बाजार जाते समय हुआ हादसा, वाहन को कब्जे में लिया


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना खैरीघाट इलाके के बेहड़ा ग्राम में हुई। मृतक की पहचान बेहड़ा ग्राम निवासी समय पाल सिंह (70) के रूप में हुई है। वह साइकिल से बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शव को चारपाई पर रखवाकर उठाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हुई है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments