#बस्ती_न्यूज
रुधौली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एचपी गैस सिलेंडर लेने जा रहा एक स्कूटी सवार ट्रेलर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इस घटना में युवक को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद प्राथमिक उपचार देकर उसे घर भेज दिया गया। यह घटना गुरुवार सुबह की है। कुड़िया गांव निवासी शाहरुख खान (पुत्र मोहम्मद गामा) एचपी गैस एजेंसी जा रहे थे। बस्ती से बभनान की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे चल रहे स्कूटी सवार शाहरुख का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना से बचने की कोशिश में स्कूटी सड़क पर करीब पांच मीटर तक घिसटती चली गई। शाहरुख खान ट्रेलर के पहिए के बेहद करीब जा गिरे, लेकिन सौभाग्य से वह ट्रेलर के नीचे आने से बच गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने शाहरुख को संभाला और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटें न होने के कारण उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग युवक के बचने को चमत्कार मान रहे हैं। वायरल फुटेज में हादसे की भयावहता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
स्कूटी सवार ट्रेलर की चपेट में आने से बचा:रुधौली में घटना का वीडियो आया सामने, युवक को मामूली चोटें आईं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












