महराजगंज के नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर 10 स्थित रामअवध जायसवाल की पान की गुमटी में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने गुमटी से लगभग चार हजार रुपये नकद और करीब दस हजार रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित ने घुघली चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामअवध जायसवाल ढोढ़ीला चौराहे पर अपनी पान की गुमटी चलाते हैं। बुधवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो गुमटी का ताला टूटा हुआ और फाटक क्षतिग्रस्त मिला। पीड़ित रामअवध जायसवाल का आरोप है कि पिछले 15 दिनों में उनकी दुकान में यह तीसरी चोरी की घटना है। इससे पहले भी दो बार चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान चुरा चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से दुकानदार में भय और नाराजगी है। रामअवध जायसवाल ने घुघली चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच और कार्रवाई के साथ-साथ चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग करते हुए तहरीर दी है। नगर चौकी इंचार्ज शिवम राय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
घुघली में पान की गुमटी से नकदी, सामान चोरी:दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई और बरामदगी की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












