Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर:खम्हरिया में मरीजों को मुफ्त परामर्श और दवाएं मिलीं

आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर:खम्हरिया में मरीजों को मुफ्त परामर्श और दवाएं मिलीं

#बस्ती_न्यूज

छावनी क्षेत्र के खम्हरिया स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मरीजों को मुफ्त परामर्श, विभिन्न जांचें और दवाएं प्रदान की गईं। शिविर में चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य परामर्श और निदान की सुविधा उपलब्ध रही। मरीजों के लिए खून, बीपी, शुगर की मुफ्त जांच, वजन और लंबाई की माप जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं दी गईं। इसके अतिरिक्त, मुफ्त एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की गई। इस दौरान आशाराम, मीरादेवी, राम प्रसाद, शिवशंकर, गुलाबा, शिवबहादुर सहित अनेक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आए सभी मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर को सफल बनाने में एलटी विवेक वर्मा, एक्सरे टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह, एसटीएलएस संदीप कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर फिरोज और सीएचओ रितिका, पूनम, अंजलि सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments