Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पैकोलिया थाने में मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक:परंपरागत मार्गों से निकलेंगे...

पैकोलिया थाने में मुहर्रम पर शांति समिति की बैठक:परंपरागत मार्गों से निकलेंगे ताजिया, नई परंपरा की अनुमति नहीं

#बस्ती_न्यूज

पैकोलिया पुलिस ने आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की। यह बैठक थाना पैकोलिया क्षेत्र की चौकी मुसहा परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ताजियादार, मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस और अखाड़ों को केवल पूर्व निर्धारित तथा परंपरागत मार्गों से ही निकालने पर सहमति बनी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की गई। चेतावनी दी गई कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ताजियादारों से अपील की कि वे ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुरूप रखें। इसका उद्देश्य जर्जर विद्युत तारों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। बैठक में मौजूद सभी संभ्रांत नागरिकों और ताजियादारों ने इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हल्का इंचार्ज, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अन्य सम्मानित नागरिक भी उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments