लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में एक 54 वर्षीय महिला का जटिल ऑपरेशन हुआ। महिला मरीज दो वर्ष से गले में सूजन से परेशान थी,उसे शुगर रोग,हाइपरटेंशन,मोटापा भी था। जिसके कारण उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया महिला चिकित्सालय में उसकी सारी जांचे करने के उपरांत डॉक्टर अनित्या श्रीवास्तव नाक,कान, गला रोग सर्जन ने ऑपरेशन करने की निर्णय लिया।ऑपरेशन करने के उपरांत टुकड़े की हिस्टोपैथ जांच भी भेजी गई। ऐसे केस में जहां गर्दन छोटी हो, साथ में मोटापा भी हो, ब्लड प्रेशर और सुगर का रोगी हो,बेहोशी और ऑपरेशन दोनों कठिन हो जाते हैं। डॉक्टर अनित्या श्रीवास्तव ने बताया,इस तीन घंटे की सर्जरी के बाद गांठ निकाल दी गई, हिस्टो में डरमोइड सबमंडीबुलर ग्लैंड आया किंतु 54 साल पर यह रोग मिलना आपने आप में दुर्लभ है क्योंकि यह कम उम्र की बीमारी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने रोगी के स्वस्थ होने पर पूरी सर्जरी व एनेस्थीसिया टीम को सफलता के लिए बधाई दी एवं निरंतर सभी रोगियों की सेवा में रत रहने का संकल्प कराया। डॉ त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सालय में नाक कान गले की उच्च कोटि की सुविधाएं उपलब्ध हैं, लाभ उठायें ।
संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!








