#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परशुरामपुर क्षेत्र में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और खराब विद्युत व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने मखौड़ा फीडर पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम प्रधान आशीष गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि अतुल गुप्ता ने किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच क्षेत्र की जनता बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। कई गांवों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे हैं, वहीं बार-बार होने वाली बिजली कटौती से आमजन, किसान, छात्र और व्यापारी सभी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लो वोल्टेज और अनावश्यक कटौती पर तत्काल रोक लगाने, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने तथा जर्जर और झूलते विद्युत तारों को दुरुस्त करने की भी मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और संबंधित अधिकारियों को मांगपत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की अपील की गई। इस दौरान बेरता प्रधान प्रतिनिधि सुनील चौरसिया सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मखौड़ा फीडर पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:24 घंटे बिजली आपूर्ति और बेहतर व्यवस्था की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












